टीवी मसाला

Avinash Mishra-Eisha Singh के विवाद पर Kashish Kapoor का तंज! क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

Kashish Kapoor Cryptic Post Viral: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अब कशिश कपूर ने भी क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है।

Image

Avinash Mishra-Eisha Singh के विवाद के बीच कशिश कपूर की पोस्ट वायरल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kashish Kapoor Cryptic Post Viral: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। अविनाश मिश्रा पर ईशा सिंह को धोखा देने का आरोप है। उनका नाम लगातार एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भी जुड़ रहा है। बीते रविवार को खुद ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर अविनाश मिश्रा की सबूतों और नाम के साथ पोल खोलने की चेतावनी दी थी। वहीं उसी दिन रजत दलाल ने भी सोशल मीडिया पर रील शेयर कर अविनाश मिश्रा को जमकर लताड़ा था। दूसरी ओर बीती रात अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा कर अपनी गलती मानी। लेकिन इन सबके बीच अब कशिश कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हो रही है, जिसे ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: विवादों के बीच इस हसीना संग जुड़ा अविनाश मिश्रा का नाम, अब बोली- मैं मना नहीं करूंगी...

कशिश कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के विवाद के बीच कशिश कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह हाथ में कार्ड्स थामे नजर आईं। इस फोटो के कैप्शन में कशिश कपूर ने लिखा, "मैं हमेशा अपने पत्ते सही खेलती हूं।" बता दें कि 'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर का अविनाश मिश्रा के साथ विवाद हुआ था। कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को नेशनल टीवी पर 'लड़कीबाज' बताया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी गलती है जो मैंने...' Eisha Singh से Avinash Mishra ने सरेआम मांगी माफी, कन्फर्म किया ब्रेकअप

Kashish Kapoor ने कसा तंज?

Kashish Kapoor ने कसा तंज?

    कशिश कपूर के अलावा अविनाश मिश्रा की रूमर्ड एक्स-गर्लफ्रेंड कावेरी प्रियम ने भी क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिये विवादों के बीच तंज कसा और लिखा, "कुछ एक्टर पर्दे से ज्यादा असल जिंदगी में अच्छी एक्टिंग करते हैं। कुछ भी हो जाए नहीं सुधरेंगे।" कावेरी प्रियम की ये पोस्ट भी देखते ही देखते वायरल हो रही है।

    बता दें कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की नजदीकियां 'बिग बॉस 18' के सेट पर बढ़नी शुरू हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने, लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती कहीं ज्यादा गहरी हो गई। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को साथ देख लोगों ने अनुमान लगाया था कि वे अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। यहां तक कि वे 'पति पत्नी और पंगा 2' में भी साथ दिखे। लेकिन उसके कुछ वक्त बाद ही ईशा ने अविनाश को अनफॉलो कर दिया।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article