Dhurandhar 2 worldwide box office collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर मूवी 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। दर्शकों के अंदर से इस मूवी को देखने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खास बात यह है भी है कि 'धुरंधर 2' न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से भी 'धुरंधर 2' के कलेक्शन पर की खास असर नहीं पड़ा है। अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है।
12 दिनों में इतना हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें पेड प्रीव्यू से की 75 करोड़ रुपये की कमाई भी शामिल थी। 7 दिनों के अंदर यह मूवी 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा करने में सफल रही थी। दूसरे वीकेंड में 'धुरंधर' ने भारत में 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जो कि कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन से भी बहुत ज्यादा है। 12 दिनों में 'धुरंधर 2' दुनिया भर में 1,392 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide box office Day 11: 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को रणवीर सिंह स्टारर ने दी मात, देखें आंकड़े)

Ranveer Singh
तोड़ देगी आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड
निर्माताओं को 'धुरंधर: द रिवेंज' से पूरी उम्मीद है कि यह दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की 'दंगल' के रिकॉर्ड को बड़ी आसानी से तोड़ देगी। 'धुरंधर 2' कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर 'दंगल', दूसरे पर 'बाहुबली 2' और तीसरे पर 'पुष्पा 2' ने कब्जा किया हुआ है। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने नए प्रोजेक्ट के लिए बेसिल जोसेफ संग मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका)
रणवीर सिंह के अलावा फिल्म 'धुरंधर 2' में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर्स ने सभी एक्टर्स के स्क्रीन टाइम का बारीकी से ध्यान रखा है। हर एक्टर की एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया है।
