बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 worldwide box office Day 11: 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को रणवीर सिंह स्टारर ने दी मात, देखें आंकड़े

Dhurandhar 2 worldwide box office collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का जलवा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे छोड़ दिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 11: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनिया भर तहलका मचा दिया है। महज 7 दिनों के अंदर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अपने दूसरे वीकेंड में भी रुकने के मूड में नजर नहीं आई। दिलचस्प बात यह है कि यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबल मार्किट में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तो चलिए देखते हैं 29 मार्च तक बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा है।

इतने करोड़ के पार पहुंचा 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 11 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1365 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 11 दिनों में ही 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जो 1307 करोड़ रुपये था। आने वाने दिनों में 'धुरंधर 2' आमिर खान की 'दंगल 2' (2070 करोड़ रुपये) , प्रभास की 'बाहुबली 2' (1788 करोड़ रुपये) और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (1724 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को मात दे सकती है। (इसे भी पढ़ें: जहीर इकबाल संग हुई बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया समर्थन, बोले 'जब मियां बीवी राजी तो...')

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च को निर्माताओं द्वारा रिलीज की गई थी। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1307 करोड़ कमाए थे। निर्माताओं के मुताबिक इसके सीक्वल के 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। वैसे आपको 'धुरंधर 2' कैसी लगी? इस बारे में आप हमें कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article