बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Paid Previews BO: 13 साल बाद टूटा चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड, स्त्री 2 पर रणवीर सिंह की निगाहें

Dhurandhar 2 Paid Previews BO: एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर 2 ने रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शूरू कर दिया है। धुरंधर 2 ने पेड प्रिव्यूज की कमाई के जरिए शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को धूल चटा दी है और 13 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Image

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Paid Previews BO: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में कदम रखेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी, जिसकी शुरूआत पेड प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग से हो चुकी है। धुरंधर 2 के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च करने के साथ ही इसके पेड प्रिव्यूज की बुकिंग भी शुरू कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं और इन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि धुरंधर 2 रिलीज के बाद सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डालेगी और बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान गढ़ेगी। (इसे भी पढ़ें: राज एंड डीके के साथ सलमान खान की सुपरहीरो मूवी में नजर आएगी ये हसीना !!)

अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर ने पेड प्रिव्यूज के जरिए अब तक 8 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। धुरंधर 2 के हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषाओं में अब तक 1.2 लाख टिकिट बिक चुके हैं, जिसके जरिए इसने 13 साल पहले रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। सालों पहले रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस ने पेड प्रिव्यूज के जरिए 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब धुरंधर 2 से आगे केवल राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 है जिसने पेड प्रिव्यूज से 9.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अगर धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यूज की डेट को देखें तो पता चलता है कि इसको 11 दिन बाकी हैं। ट्रेड पंडितों के अनुसार, धुरंधर 2 अगले 11 दिनों में वो आंकड़ा छू लेगी, जिसे छूना बड़े-बड़े कलाकारों की फिल्मों के लिए मुश्किल होगा। (इसे भी पढ़ें: पहले दिन ही रणवीर सिंह स्टारर के बिके इतने टिकट्स, टूटेंगे सारे रिकार्ड्स)

कोरोना काल के बाद रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही थीं, जिस कारण कई लोग ये मानने लगे थे कि अब रणवीर सिंह कभी भी बॉक्स ऑफिस पर वापसी नहीं कर पाएंगे। आदित्य धर की धुरंधर सीरीज ने ना केवल रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर वापसी कराई है बल्कि ये भी बता दिया है कि वो भारत के किसी भी दूसरे एक्टर से कम नहीं हैं। उन्हें अगर सही स्क्रिप्ट और सही डायरेक्टर मिले तो ना केवल बॉक्स ऑफिस हिलाने का दम रखते हैं बल्कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर करने का माद्दा रखते हैं। वैसे आपको क्या लगता है कि क्या रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 पेड प्रिव्यूज के जरिए 30 करोड़ का कारोबार कर पाएगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article