बॉलीवुड

राज एंड डीके के साथ सलमान खान की सुपरहीरो मूवी में नजर आएगी ये हसीना !! नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

Samantha Ruth Prabhu to Star in Salman Khan's Next: कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि राज एंड डीके की नेक्स्ट मूवी में सलमान खान अहम रोल में दिखाई देंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि इस मूवी में सलमान खान के साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकती हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Samantha Ruth Prabhu to Star in Salman Khan's Next: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान ने हिट फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके के साथ एक सुपर हीरो बेस्ड मूवी के लिए हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि सलमान खान इस मूवी के लिए निर्देशकों के साथ शुरुआती बातचीत कर रहे हैं। हालांकि बातचीत अभी शुरुआती चरण में ही है। अब एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मूवी के लिए सलमान खान के अपोजिट मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु को फाइनल किया है।

सलमान संग बनेगी सामंथा की जोड़ी

मिड-डे को एक सूत्र ने बताया कि राज एंड डीके के निर्देशन में बनने जा रही सलमान खान की फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकती हैं। निर्माताओं ने सामंथा से इस मूवी के लिए बातचीत की है। सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरी बार राज एंड डीके की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी-मनी' में अहम रोल अदा किया था। अब इस सुपर हीरो बेस्ड मूवी में सलमान खान और सामंथा को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। (इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को धर्मपत्नी बनाने से पहले रणवीर सिंह ने तोड़ा था इन हसीनाओं का दिल, लिस्ट देखकर खुली रह जाएंगे आंखें)

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। चित्रांगदा सिंह भी इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। फिल्म की रिलीज पर अभी तक निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article