बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: पहले दिन ही रणवीर सिंह स्टारर के बिके इतने टिकट्स, टूटेंगे सारे रिकार्ड्स

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी गई हैं। पहले दिन ही इस मूवी की 1 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गई हैं।

Image

Pic Credit: X

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज में केवल 11 दिन बचे हैं। 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की है। ट्रेलर के साथ ही फिल्म निर्माताओं ने 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो की घोषणा की, जो रिलीज से एक दिन पहले है। खास बात यह है कि मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग भी कल से ओपन कर दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने अब तक 13.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि 'धुरंधर 2' ने पहले दिन कितनी एडवांस बुकिंग कर ली है।

जानिए 'धुरंधर 2' की एडवांस

Sacnilk द्वारा साझा की गई रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 1 दिन में ही 1, 26, 623 टिकट्स बेच दी हैं। जहां फिल्म का कलेक्शन 8.06 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों के बिना) है, वहीं इस स्पाई थ्रिलर ने 13.26 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों के साथ) कमाए। 'धुरंधर 2' की ज्यादा से ज्यादा टिकट्स हिंदी वर्जन में बिके हैं। 'धुरंधर' का पहला पार्ट 2025 में रिलीज हुआ था, जो ब्लॉकबस्टर रहा है। इस मूवी को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रंगी के रूप में वापसी करेंगे। मेकर्स ने 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के किरदार को इंट्रोड्यूस करा दिया है। फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में नजर आएंगे, वहीं राकेश बेदी जमील के रूप में वापसी करेंगे। आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में लौटेंगे और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में वापसी कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article