De De Pyaar De 2 Box Office Day 9: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया है। इन सब के बीच अब फिल्म दे दे प्यार दे 2 की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।
9वें दिन दे दे प्यार दे 2 ने किया इतना कलेक्शन
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों आ गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 9 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ मूवी की कुल कमाई 57.35 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन, गौतमी कपूर (Gautami Kapoor), मीजान जाफरी (Meezaan Jafri), जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi), इशिता दत्ता (Ishita Dutta), तरुण गहलोत (Tarun Gahlot), सुहासिनी मूले (Suhasini Mulay) और एकावली खन्ना (Ekavali Khanna) ने खास रोल निभाया है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
