बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Box office Day 5: अजय-रकुल स्टारर को मिला दर्शकों का प्यार, 50 करोड़ी होने से है एक कदम दूर

De De Pyaar De 2 Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की कमाई में 5वें दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देखें इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

De De Pyaar De 2 Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 5 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) को खास रिव्यू नहीं मिले हैं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने सोमवार से ज्यादा मंगलवार के दिन कमाई की है, जिसे देख मेकर्स के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। तो चलिए देखते हैं 5 दिनों के यह मूवी कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

5वें दिन 'दे दे प्यार दे 2' ने की शानदार कमाई

अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) ने मंगलवार के दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि सोमवार के दिन इस मूवी ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 5वें दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी देख मेकर्स थोड़े खुश हैं। रिलीज डे से लेकर अब तक अजय देवगन की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 44 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में एंट्री लेने से पहले ही अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 90 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मूवी की कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कहीं अपने बजट को निकालने में असफल साबित ना हो जाए। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी और जावेद जाफरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article