बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Box Office Collection: 'दे दे प्यार दे 2' ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, 7वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2025, 05:36 AM IST

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की धांसू फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

Image

Image Source: De de Pyaar de 2 Movie

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। पहले दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 7वेें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'दे दे प्यार दे 2' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक बार फिर से अपनी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन ठीक ठाक कमाई करती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 7वें दिन 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कुल कमाई 51.10 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं, ये अनुमानित कलेक्शन है।

इतने करोड़ में बनी फिल्म

डायरेक्टर अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 के लिए मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन, गौतमी कपूर (Gautami Kapoor), मीजान जाफरी (Meezaan Jafri), जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi), इशिता दत्ता (Ishita Dutta), तरुण गहलोत (Tarun Gahlot), सुहासिनी मूले (Suhasini Mulay) और एकावली खन्ना (Ekavali Khanna) भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article