De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) ने रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब फिल्म की कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
कमाई में आई गिरावट
एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक बार फिर अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म दे दे प्यार दे 2 पहले दो दिन के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। अब फिल्म दे दे प्यार दे 2 को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.48 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का कुल कलेक्शन 47.73 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के छठे दिन के आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन, गौतमी कपूर (Gautami Kapoor), मीजान जाफरी (Meezaan Jafri), जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi), इशिता दत्ता (Ishita Dutta), तरुण गहलोत (Tarun Gahlot), सुहासिनी मूले (Suhasini Mulay) और एकावली खन्ना (Ekavali Khanna) भी अहम रोल में है।
