बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Box Office Collection: वीकेंड पर भी कमाल नहीं दिखा पाई 'दे दे प्यार दे 2', 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 24, 2025, 05:19 AM IST

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 10: एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की धांसू फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

Image

Image Source: De De Pyaar De 2 Movie

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की लीड रोल वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) इन दिनों अपनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को रिलीज हुए अब 10 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है।

'दे दे प्यार दे 2' ने 10वें दिन भी नहीं दिखाया कमाल

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए अब 10 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये कमाए है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 61.85 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी है।

इतना है फिल्म का बजट

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के लिए मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। डायरेक्टर अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन, गौतमी कपूर (Gautami Kapoor), मीजान जाफरी (Meezaan Jafri), इशिता दत्ता (Ishita Dutta), सुहासिनी मूले (Suhasini Mulay) और तरुण गहलोत (Tarun Gahlot) ने खास रोल निभाया है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article