बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Box Office: अजय-रकुल स्टारर का दूसरे सोमवार को हुआ बुरा हाल, कमाए केवल इतने करोड़

De De Pyaar De 2 Box office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की कमाई में अब गिरावट ही देखने को मिल रही है। दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई निराशाजनक रही है।

Image

Pic Credit: X

De De Pyaar De 2 Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) 14 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों पहुंची थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस मूवी को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। इस मूवी ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'दे दे प्यार दे 2' को रिलीज हुए अब 10 दिन हो गए हैं। इस मूवी की कमाई में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट ही देखने को मिल रही है। तो चलिए देखते हैं कि अजय देवगन स्टारर ने दूसरे सोमवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

गिरती जा रही अजय देवगन स्टारर की कमाई

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक दूसरे सोमवार को इसने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 14 नवंबर से लेकर अब तक यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये मूवी 70 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्चा किया है। फिल्म की कमाई देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि ये अपने बजट को क्रॉस कर पाएगी।

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) में आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी और जावेद जाफरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। पहले पार्ट के मुकाबले 'दे दे प्यार दे 2' को ऑडियंस का उतना प्यार नहीं मिला है, जिसकी उम्मीद निर्माताओं ने की थी। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article