बॉक्स ऑफिस

Crakk Box Office Prediction: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' को टक्कर देगी विद्युत् जामवाल स्टारर, कमाएगी इतने करोड़

Crakk Box Office Prediction in Hindi: बॉलीवुड एक्टर विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा... तो जिएगा' (Crakk: Jeetega...Toh Jiyegaa) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बताया जा रहा ई कि विद्युत् जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर 'क्रैक' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेगी।

Image

Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa and Article 370

Crakk Box Office Prediction: आज यानी 23 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने साथ में दस्तक दी है। बॉलीवुड एक्टर विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की एक्शन मूवी 'क्रैक: जीतेगा... तो जिएगा' (Crakk: Jeetega...Toh Jiyegaa) और एक्ट्रेस यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में पहुंच चुकी हैं। 'क्रैक' के ट्रेलर को लोगों ने काफी शानदार बताया था। फिल्म में विद्युत् जामवाल और अर्जुन रामपाल के बीच ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिलेगी। सामने आ रही ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में कामयाब रहेगी।

विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा... तो जिएगा' (Crakk: Jeetega...Toh Jiyegaa) ने रिलीज होने से पहले टिकिट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 2 से 3 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता था अगर इस फिल्म की टक्कर यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' से ना हुई होती। दोनों के क्लैश से फिल्मों की कमाई पर काफी असर देखने को मिलने वाला है।

विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की एक्शन मूवी 'क्रैक: जीतेगा... तो जिएगा' (Crakk: Jeetega...Toh Jiyegaa) का निर्देशन आदित्य धत्त ने किया है। फिल्म में नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। वैसे आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने बेताब हैं? अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article