Vidyut Jammwal,Nora Fatehi,Arjun Rampal,Amy Jackson
Crakk- Jeethegaa Toh Jiyegaa Review: विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म क्रैक जीतेगा तो जिएगा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एक्शन फिल्म में कुछ सीन हैरतंगेज करने वाले हैं। फिल्म का रिव्यू पढ़िए और जानिए कैसी है फिल्म।
Crakk Movie Review in Hindi :विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्मों में दर्शकों को कुछ ना कुछ नया मिलता है। अब उनकी क्रैक भी सभी एक्शन लवर्स के लिए एक सिनेमेटिक अनुभव है। फिल्म क्रैक को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में ऐसे रोमांचक एलिमेंट्स है जो कि आपको शुरू से लेकर अंत तक बांध कर रखेंगे। फिल्म में ऐसा एक्शन दिखाया गया है जो आज से पहले किसी और फिल्म में नहीं देखा गया। फिल्म अपने पहले सीन से ही आपको थोड़ा एंगेज करती है। ट्रेन के थ्रिलिंग राइड से शुरू होती यह फिल्म जो थोड़ी देर के लिए आपको हैरान कर देती है।
भाई की मौत का बदला
फिल्म की कहानी सिद्धू की है जो एक अंडरग्राउंड एक्सट्रीम खेल प्रतियोगिता जिसका नाम मैदान है, उसमे भाग लेना चाहता है। यह प्रतियोगिता काफी खतरों से भरी होती है। इस वजह से उसका परिवार नहीं चाहता कि वह इस में भाग ले। क्योंकि सिद्धू ने इसी प्रतियोगिता में अपने भाई को खोया होता है, इस वजह से उसके लिए इसे जीतना उसकी ज़िन्दगी का मकसद होता है। साथ साथ वह खूब पैसे कमाकर अमीरी की जिंदगी जीना चाहता है। पोलैंड में 'मैदान' प्रतियोगिता का आयोजन देव यानी की अर्जुन रामपाल करता है और इस वजह से देव और सिद्धू एक दूसरे से मिलते है। इन दोनों का मिलना कहानी को और रोमांचक बना देता है। सिद्धू को मालूम पड़ता है कि देव की वजह से ही उसके भाई की मौत हुई थी और यह जानने के बाद वह अपने भाई की मौत का बदला और इस प्रतियोगिता को जीतने में और जुट जाता है। इस सफर में उसकी मुलाकात पैट्रिशिया नोवाक से होती है जिसके किरदार को एमी जैक्सन ने निभाया है। इस सफर में वह सिद्धू का साथ देती है। फिल्म के अंत में देव और सिद्धू के बीच एक दौड़ होती है जो काफी खतरनाक होती है। यह रेस फिल्म का हाईलाइट है और सभी एक्शन सिनेमा के प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।
कुछ हैरतंगेज एक्शन सीक्वेंस
विद्युत अपनी हर फिल्म के साथ ऐसा एक्शन दिखाते है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाए। उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक्शन के स्तर को इस फिल्म के साथ एक नया मुकाम दिया है। फिल्म में रोमांचकारी ट्रेन की सवारी से लेकर विस्मयकारी हवाई जहाज तक सब कुछ शामिल करते हुए, स्टंट का व्यापक स्पेक्ट्रम दर्शकों के लिए एक दृश्य रूप से लुभावनी और एड्रेनालाईन-प्रेरक अनुभव सुनिश्चित करता है। मार्शल आर्ट में जामवाल की विशेषज्ञता ने इस फिल्म के माध्यम से भारतीय सिनेमा में स्टंट शिल्प कौशल के लिए एक अग्रणी मानदंड स्थापित किया है।
एक्शन में है इमोशन
फिल्म का मनोरंजक बैकग्राउंड स्कोर सस्पेंस को और बढ़ा देता है। सभी सपोर्टिंग कास्ट के प्रदर्शन से फिल्म और जोरदार बनी है । नोरा फतेही, एमी जैक्सन, अर्जुन रामपाल, सभी फिल्म में गहराई जोड़ते हैं। फिल्म अपने थ्रिलिंग एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल स्टोरी से अंत तक बांधे रखेगी! विद्युत जामवाल की इस एड्रेनालाईन एक्शन से भरी हुई फिल्म को देख सकते हैं।
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins