Kangana Ranaut Spotted Wearing Mangalsutra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रनौत उन हस्तियों में से एक भी एक हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। कंगना रनौत की डेटिंग लाइफ के बारे में जानने के लिए उनके फैन्स हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत का एक वीडियो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना रनौत को मंगलसूत्र पहले हुए देखा गया है, जिसे बाद एक्ट्रेस की शादी होने की अफवाहें इंटरनेट पर उड़ने लगी हैं।
गले में मंगलसूत्र डालें नजर आईं कंगना रनौत!
'मंगलसूत्र' एक शादीशुदा महिला की निशानी हैं। हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र हर महिला शादीशुदा होने की निशानी के तौर पर पहनती हैं। कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र देखने के बाद अब इंटरनेट यूजर्स देखकर हैरान रह गए। कई लोगों के मन में यह सवाल बार-बार उठा रहा है कि "क्या उनकी शादी हो गई है?" लेकिन सच कुछ और ही है। कंगना को मुंबई के बांद्रा में पाली हिल अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान पैपाराजी ने उनकी कई पिक्स क्लिक कीं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: 'L2 Empuraan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मोहनलाल की फिल्म, कमाए इतने करोड़)

Users Post After Watch Kangana Ranaut
कंगना रनौत लाइट पिंक कलर के काफतान सेट में दिखाई दीं और वो बेहद प्यारी लग रही थीं। लोगों को ध्यान सबसे पहले कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों पर गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ। फैन्स बार-बार एक्ट्रेस की शादी होने की अटकलें लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मंगलसूत्र?? क्या उन्होंने शादी कर ली है?' वहीं दूसरे ने लिखा, 'किससे शादी की है?' सोशल मीडिया पर फैन्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। (इसे भी पढ़ें: संजय-अजय सहित इन सेलेब्स के लिए भी धक-धक करता था माधुरी दीक्षित का दिल, सबको छोड़ रचाई डॉक्टर से शादी)
तो चलिए जानते हैं क्यों पहले है कंगना रनौत ने मंगलसूत्र?
शायद ही ऐसा कभी हुआ होगा, जब फैन्स की नजर से कुछ बचा हो। ज्यादा चीजें सोचने से पहले आपको बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'क्वीन 2' (Queen 2) की शूटिंग कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में फिल्म के सेट से एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' की फोटो भी वायरल हुई थी। उस तस्वीर में वह साड़ी पहने नजर आई थीं, साथ में उन्होंने हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। कंगना रनौत अपनी फिल्म की शूटिंग करने जा रही थी, तभी पैप्स द्वारा ये फोटो क्लिक की गईं।
