बॉक्स ऑफिस

Box Office Collection Day 2:‘बैडएस रविकुमार’ के तूफान में उड़ी ‘लवयापा’, दूसरे दिन भी जुनैद खान पर भारी पड़े हिमेश रेशमिया

Badass Ravikumar Vs Loveyapa Box Office Collection Day 2: 'बैडएस रविकुमार' और 'लवयापा' दोनों ही फिल्म के बीच काटें की टक्कर चल रही है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन किस फिल्म की ज्यादा कमाई हुई है। दोनों ही फिल्म की अब रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' से टक्कर हो रही है।

Image

Loveyaapa and BadasS Ravikumar

Badass Ravikumar Vs Loveyapa Box Office Collection Day 2: 'बैडएस रविकुमार' और 'लवयापा' दोनों ही फिल्म के बीच काटें की टक्कर चल रही है। दोनों की फिल्मों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन 'बैडएस रविकुमार' का पल्ला ज्यादा भारी नजर आ रहा है। हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की ‘बैडएस रविकुमार’ (Badass Ravikumar) और ‘लवयापा’ (Loveyapa) के बीच जंग जारी है। बता दें दोनों ही फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं है। हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ (Badass Ravikumar) के सामने आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) और बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) मौजूद हैं। तो चलिए जानते हैं कि दूसरे दिन दोनों ही फिल्मों की कितनी कमाई हुई है।

कितनी हुई लवयापा की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी लवयापा ने अपने पहले दिन के 1.15 करोड़ रुपये से 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अद्वैत चंदन की निर्देशित लवयापा ने दो दिनों में 2.65 करोड़ रुपए कमाए हैं।‘लवयापा’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस की इस जंग में महज 1.50 करोड़ की कमाई की है। शनिवार को इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.35 प्रतिशत रही, जिसमें सबसे ज़्यादा दर्शक रात के शो में आए।

कितनी हुई बैडस रवि कुमार की कमाई

एक्शन-कॉमेडी बैडस रवि कुमार, जिसने 2.75 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत की थी। वहीं शनिवार को कमाई में गिरावट देखी गई। इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई है। वहीं शनिवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। दोनों ही फिल्म की अब रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' से टक्कर हो रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article