Bhooth Bangla Box Office Day 8: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) हाल ही में रिलीज हुई है। धुरंधर 2 के बाद सभी को फिल्म भूत बंगला को खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर राजपाल यादव ने मस्त एक्टिंग की है। इस मूवी को देखकर आप पक्का खुश हो जाएंगे। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की 8 वें दिन की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने 8 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। (ये भी पढ़ें-Akshay Kumar की बेटी से मांगी थी न्यूड फोटो, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा)

भूत बंगला को 'माइकल' से मिली टक्कर (pic credit-instagram)
भूत बंगला ने कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने अपने दूसरे वीकेंड में दमदार शुरुआत की है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार, आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) को फिल्म ने 8,573 शोज में 5.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये हो गया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ग्रॉस के हिसाब से भारत में कलेक्शन 107.20 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। विदेशों में आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसके साथ अंतरराष्ट्रीय ग्रॉस 37.50 करोड़ रुपये हो गया। कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 144.70 करोड़ रुपये है। (ये भी पढ़ें-पहले हफ्ते में 100 करोड़ टच नहीं कर पाए अक्षय कुमार, देखें आंकड़ें)
माइकल से मिल रही है टक्कर
बता दें कि भूत बंगला को अब हॉलीवुड बायोपिक माइकल से कड़ी टक्कर मिल रही है। माइकल जैक्सन पर बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की और प्रीव्यू शोज सहित अनुमानित 5.50 करोड़ रुपये का ओपनिंग किया। इससे पहले भूत बंगला को सिर्फ धुरंधर: द रिवेंज से मुकाबला था, जिसने अपनी रिलीज डेट टाल दी थी ताकि फिल्म को क्लियर रन मिल सके। धुरंधर 2 ने शुक्रवार को अनुमानित 1.60 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ उसका कुल नेट कलेक्शन 1,124 करोड़ रुपये हो गया है। आपने अभी तक भूत बंगला देखी या नहीं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
