Akshay Kumar Daughter Case: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश करते हैं। अक्षय को एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा (Nitara) हैं। दोनों को अक्षय हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। इसके बावजूद अक्षय कुमार के बच्चे कभी-कभी चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बीच अक्षय कुमार की बेटी नितारा को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-पहले हफ्ते में 100 करोड़ टच नहीं कर पाए अक्षय कुमार, देखें आंकड़ें)

अक्षय कुमार की बेटी को मिला न्याय (pic credit-instagram)
अक्षय कुमार की बेटी के साथ की थी गंदी हरकत
पिछले साल एक्टर अक्षय कुमार ने बताया था कि उनकी 13 साल की बेटी नितारा को एक ऑनलाइन गेम खेलते समय परेशान किया गया था। अज्ञात व्यक्ति ने बातचीत शुरू की और बाद न्यूड फोटो मांगी। नितारा ने तुरंत अपने माता-पिता को बताया, जिसके बाद अक्षय कुमार ने पुलिस में शिकायत की। अब महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी 24 अप्रैल को मुंबई के एक कॉलेज में साइबर जागरूकता सत्र के दौरान दी गई। महाराष्ट्र साइबर विभाग के एडीजीपी यशस्वी यादव ने आरडी नेशनल कॉलेज में आयोजित सत्र में बताया कि अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ हुई साइबर हैरासमेंट की शिकायत लेकर आए थे। अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने मुंबई में साइबर अवेयरनेस मंथ के उद्घाटन समारोह में यह घटना खुद शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि नितारा गेम खेल रही थी, जिसमें किसी अजनबी ने उसकी लोकेशन, जेंडर जैसी निजी जानकारी पूछी और बाद में न्यूड फोटो मांगी। नितारा ने गेम बंद कर अपनी मां ट्विंकल खन्ना को बताया। अक्षय ने इस मौके पर माता-पिता को चेतावनी दी थी कि बच्चों को ऐसे गेम, चैट और सोशल मीडिया साइट्स की निगरानी रखनी चाहिए, क्योंकि इससे ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग अब इस मामले की आगे जांच कर रहा है। (ये भी पढ़ें-Akshay Kumar और Vidya Balan की हिट जोड़ी फिर से मचाएगी धमाल)
अक्षय कुमार की भूत बंगला की कमाई
बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म भूत बंगला को लेकर दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। भूत बंगला ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत मजबूत अंदाज में की है. 8वें दिन 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भूत बंगला ने 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। बता दें कि शनिवार और रविवार को फिल्म अच्छा परफॉर्म कर सकती है।
