बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla: पहले हफ्ते में 100 करोड़ टच नहीं कर पाए अक्षय कुमार, देखें आंकड़ें

Bhooth Bangla Box office Collection Day 7: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म ने 7 वें दिन इतनी कमाई की है।

Image

पहले हफ्ते में 100 करोड़ टच नहीं कर पाए अक्षय कुमार (pic credit-instagram)

Bhooth Bangla Box office Collection Day 7: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। ये फिल्म हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। हालांकि अब भूत बंगला की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 7वें दिन केवल इतनी कमाई की है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-अक्षय कुमार और विद्या बालन की हिट जोड़ी फिर से मचाएगी धमाल)

bhooth bangla

पहले हफ्ते में 100 करोड़ टच नहीं कर पाए अक्षय कुमार (pic credit-instagram)

अक्षय कुमार की मूवी ने मचाया धमाल

प्रियदर्शन की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला पिछले शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। रिलीज के एक हफ्ते बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन कर रही है, भले ही उसे धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही हो, जो 19 मार्च को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के अनुसार, गुरुवार को फिल्म ने भारत में 5.15 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म का पहले हफ्ते का कुल घरेलू कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ और पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सोमवार को उम्मीद के मुताबिक गिरावट आई और फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए। मंगलवार और बुधवार को मूवी ने 8 करोड़ और 6.15 करोड़ रुपये की कमाई की। बता दें कि वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मूवी ने दुनियाभर में 135 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि भारत में फिल्म 100 करोड़ टच नहीं कर पाई।- (ये भी पढ़ें-छठे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय की मूवी, मेकर्स के उड़ गए होश)

डे 0 (पेड प्रीव्यू): 3.75 करोड़

डे 1: 12.25 करोड़

डे 2: 19 करोड़

डे 3 23 करोड़

डे 4 : 6.75 करोड़

डे 5 : 8 करोड़

डे 6 : 6.15 करोड़

डे 7: 5.15 करोड़

भेड़िया का टूटा रिकॉर्ड

बता दें कि भूत बंगला ने पहले हफ्ते में ही फिल्म ने वरुण धवन की भेड़िया (68.99 करोड़) और राजकुमार की रूही (28.70 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। भूत बंगला प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित है। वहीं अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वमिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। भूत बंगला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूल भुलैया के बाद दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। आपने अबतक ये मूवी देखी या नहीं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article