बॉक्स ऑफिस

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 11: राजकुमार राव-वामिका गब्बी स्टारर 100 करोड़ी होने से एक कदम है दूर, देखें आंकड़े

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 11: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। यह मूवी अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 11

Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 11: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) 23 मई के दिन रिलीज हुई थी। यह फिल्म लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। मेकर्स इस मूवी को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने इसे सिनेमाघरों में लाने का फैसला लिया। कई लोगों का मानना है कि 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों में रिलीज करने का मेकर्स का फैसला एकदम सही साबित हुआ। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। आइए देखें राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

100 करोड़ी बन सकती है 'भूल चूक माफ'

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने दूसरे सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए है। उम्मीद नहीं थी कि यह मूवी सोमवार के दिन करोड़ों रुपये में कमाई करने में सफल रहेगी। 11 दिनों में राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ने 61.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब यह मूवी धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

करण शर्मा के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ ने कमाई के मामले में निर्माताओं को निराश नहीं किया है। इस मूवी की कहानी की बात करें तो यह रंजन और तितली के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कई इमोशनल सीन्स भी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article