बॉक्स ऑफिस

Baby John Box Office Collection Day 2: औंधे मुंह गिरी वरुण धवन की फिल्म, दूसरे दिन भारी गिरावट कराई दर्ज, देखें आंकड़े

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) ने दूसरे दिन बेहद ही निराशाजनक कमाई की है, जिसे देख मेकर्स की आखें खुली की खुली रह गई है। आइए देखें फिल्म ने 2 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Baby John Box Office Collection

Baby John box office collection Day 2: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को मेकर्स ने 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि हॉलिडे के दिन 'बेबी जॉन' को रिलीज करने से उन्हें जबरदस्त फायदा होगा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर धांसू बिजनेस किया। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक वरुण धवन स्टारर ने दूसरे दिन बेहद ही निराशाजनक कमाई की है। दूसरे दिन के आंकड़े देखकर मेकर्स की रातों की नींद उड़ गई है।

'बेबी जॉन' ने दूसरे दिन की निराशाजनक कमाई

कालीस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई वरुण धवन की 'बेबी जॉन' ने दूसरे दिन 60% के करीब गिरावट दर्ज कराई है। Sacnilk के मुताबिक 'बेबी जॉन' ने गुरुवार के दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो दिनों में यह फिल्म केवल 15.75 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी फिल्म ने बेहद कम कमाई की है।

वरुण धवन के साथ इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार लीड रोल में हैं। 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। विजय ने भी वरुण धवन को फिल्म रिलीज के साथ शुभकामनाएं भेजी थीं। इस मूवी को मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में वरुण ने जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन सीन्स किए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article