Housefull 5 Advance Booking: बॉलीवुड की मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का डोज देने के लिए लौट रही। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इन सभी के साथ नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकर भी दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग के आँकड़े सामने आए जो मेकर्स के लिए अच्छा संकेत है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) ने 7,598 शो के लिए 24, 626 टिकेट बेचकर 90,88 लाख की एडवांस बुकिंग की। ब्लॉकिंग बुकी में 2. 97 करोड़ का बिजनेस फिल्म ने किया। ऐसे में कुल मिलाकर फिल्म 'हाउसफुल 5' ने अकेले ही एडवांस बुकिंग में 3.88 करोड़ कमाए। फिल्म बुकिंग के समय 5 A और 5 B में उपलब्ध होगी। दरअसल मेकर्स ने एक ही फिल्म में दो क्लाइमेक्स रिलीज करेंगे जिसके चलते जनता सिनेमाघरों की तरफ खींची चली जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म जनता का दिल जीत पाएगी या नहीं।
इसी 6 जून को देश और विदेश में फिल्म को रिलीज किया जाएगा। इन दिनों सभी कलाकार फिल्म 'हाउसफुल 5' का प्रोमोशन जोरों शोरों से करते हुए नजर आए। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया। कुल बजट 'हाउसफुल 5' का 300 करोड़ है। जानकारी के लिए बता दें फिल्म के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म 'ऐमज़ान प्राइम वीडियो' ने खरीद लिए हैं।
