बॉक्स ऑफिस

120 Bahadur Box office Day 4: सुस्त पड़ी फरहान अख्तर स्टारर की कमाई, आंकड़े देख मेकर्स की बढ़ी चिंता

120 Bahadur Box office Day 4: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की वॉर ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) 21 नवंबर के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स से मिले अच्छे रिव्यू के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। आइए देखें फिल्म का 4 दिनों का कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Pic Credit: IMDb

120 Bahadur Box office Day 4: साल 2025 में अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने दस्तक दी है। 21 नवंबर के दिन फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की वॉर ड्रामा '120 बहादुर' (120 Bahadur) को भी मेकर्स ने बड़े परदे पर पेश किया। खास बात यह है कि फिल्म क्रिटिक्स और जिन लोगों ने भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखा, उन सभी ने इसकी खूब तारीफ की। दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कहानी होने के बाद भी '120 बहादुर' (120 Bahadur) बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है। पहले सोमवार को इस मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। चौथे दिन के आंकड़े ने अब मेकर्स की चिंता को डबल कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है '120 बहादुर'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की वॉर ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) ने चौथे दिन यानी सोमवार को केवल 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन देखकर निर्माताओं की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। 4 दिनों में '120 बहादुर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी को हिट की केटेगरी में शामिल होने के लिए डबल डिजिट में कमाई करनी पड़ेगी, जो नामुमकिन होता दिखाई दे रहा है।

रजनीश घई के निर्देशन में बनी फरहान अख्तर की '120 बहादुर' 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि दर्शकों को उतनी गहराई से प्रभावित नहीं कर पाई है, जितनी मेकर्स ने उम्मीद की थी। फरहान अख्तर की यह मूवी बहादुरी और बलिदान को ईमानदारी से दर्शाती है। इस फिल्म में राशि खन्ना, विवान भटेना, अंकित सिवाच,अजिंक्य देव, एजाज खान, आशुतोष शुक्ला और स्पर्श वालिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article