120 Bahadur Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं। फिल्म 120 बहादुर ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। तो चलिए जानते हैं फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
'120 बहादुर' ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर एक बार से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म 120 बहादुर को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर तीसरे दिन भी नॉर्मल कमाई करती दिखाई दी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म 120 बहादुर की कुल कमाई 10.10 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।
इतना है फिल्म का बजट
रजनीश घई (Razneesh Ghai) के डायरेक्शन में बनी फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के लिए मेकर्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म अभी तक तीन दिनों में बजट के आस-पास भी नजर नहीं आ रही है। फिल्म की कहानी उन 120 बहादुर सैनिकों की है जिन्होंने साल 1962 में मुश्किल हालातों में युद्ध लड़ा था। फिल्म भारत-चीन के बीच हुए युद्ध की सच्ची घटना पर बेस्ड है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह (Major Shaitan Singh) का किरदार निभाया हैं, जो 1962 की इंडो-चाइना वॉर में रेजांग ला की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
