बॉक्स ऑफिस

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर नहीं दिखा '120 बहादुर' का जलवा, पहले दिन रही इतनी कमाई

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: फेमस एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) रिलीज होने के बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म 120 बहादुर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए है। तो चलिए जानते...

120 Bahadur Box Office Collection Day 1

Image Source: 120 Bahadur Movie

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फरहान अख्तर की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन तक में खूब चर्चा हो रही है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है, जिसके बाद फिल्म 120 बहादुर की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म 120 बहादुर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'120 बहादुर' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की पहले दिन की कमाई है। फिल्म 120 बहादुर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस 2.35 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म की इस कमाई को देखने के बाद फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी है। फिल्म की कमाई के अधिकारिक आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इतना है फिल्म का बजट

एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के लिए मेकर्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पहले दिन की कमाई देखने के बाद ये लग रहा है कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर शायद ही अपने बजट का पैसा निकाल पाए। इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना (Raashii Khanna) भी अहम रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में फरहान खुद मेजर शैतान सिंह (Major Shaitan Singh) बने हैं, जो 1962 की इंडो-चाइना वॉर में रेजांग ला की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

लेटेस्ट न्यूज

Abhay
Abhay Author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article