बॉक्स ऑफिस

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी फरहान अख्तर की फिल्म, पहले दिन होगी इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2025, 07:27 AM IST

120 Bahadur Box Office Collection Day 1 Early Estimate: एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की लीड रोल वाली फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन कमाई पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। फिल्म 120 बहादुर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

Image

Image Source: 120 Bahadur Movie

120 Bahadur Box Office Collection Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म के रिव्यू सामने आए थे, जिसने लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। फिल्म 120 बहादुर की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हो रही हैं। अब इन सब के बीच फिल्म फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर अपनी ओपनिंग डे की कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 120 बहादुर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने वाली है।

पहले दिन होगी '120 बहादुर' की इतनी कमाई

एक्टर फरहान अख्तर एक बार फिर अपनी फिल्म 120 बहादुर को लेकर चर्चा में आ गए है। इस बार वजह फिल्म का रिव्यू नहीं बल्कि कलेक्शन रिपोर्ट है। फिल्म 120 बहादुर पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाने वाली है, इसको लेकर अब मीडिया रिपोर्ट्स सामने आनी शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर पहले दिन काफी कमजोर ओपनिंग लेने वाली है। खबरों के अनुसार फिल्म 120 बहादुर का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 3 करोड़ रुपये रह सकता है, जो काफी कम माना जा रहा है। लेकिन आपको बता दें फिल्म 120 बहादुर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

क्या है '120 बहादुर' की स्टोरी

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है। फिल्म 120 बहादुर में 1962 की रेजांग ला की लड़ाई दिखाई गई है। ये एक ऐसी साहसी लड़ाई थी,जिसे दुनिया में शायद ही कोई दोहरा सके। 120 भारतीय सैनिकों ने असंभव हालातों में लड़ते हुए शौर्य की मिसाल कायम की। फरहान अख्तर ने 8 साल बाद एक्टिंग में कमबैक करते हुए मेजर शैतान सिंह भाटी (Major Shaitan Singh Bhati) का रोल प्ले किया है, जो परम वीर चक्र विजेता थे। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article