बॉलीवुड

71 साल की जीनत अमान ने लैक्मी फैशन वीक में बिखेरा जलवा, कॉन्फिडेंस ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2023, 04:03 PM IST

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने लैक्मी फैशन वीक में रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Image

Zeenat aaman (credit pic: instagram)

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aaman) ने लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week 2023) में अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से लोगों का ध्यान खींचा। 71 साल की उम्र में जीनत अमान को रैंप वॉक पर चलते देख हर कोई हैरान हो गया। एक्ट्रेस फैशन डिजाइनर शाहीन मेनन की शो स्टॉपर थीं। जीनत के रैंप वॉक की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस एक्ट्रेस के स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस रैंप वॉक पर अपने सफेद बालों को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। जीनत के वीडियो को लैक्मी फैशन वीक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में जीनत रेड और ब्लैक कलर के प्रिटेंड सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दिल छू जाने वाला पल। दूसरे यूजर ने लिखा, लेजेंड। तीसरे यूजर ने लिखा, आपका आत्मविश्वास कमाल का है।

जीनत अमान के रैंप वॉक का वीडियो वायरल

जीनत अमान को उनके जमाने की ट्रेंड सेटर कहा जाता है। एक्ट्रेस ने उस समय बोल्ड कपड़ों का चलन सबसे पहले शुरु किया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। एक्ट्रेस ने साल 1970 में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल में हिस्सा लिया था। उस समय एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। उन्होंने 1970 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

जीनत को पहचान हरे रामा हरे कृष्णा से 1971 में मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। जीनत ने सत्य शिवम सुंदरम, लावारिस, दोस्ताना, हम से है जमाना, डॉन जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। जीनत ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। एक्ट्रेस साल 2019 में आशुतोष गोवारिकर की वेब सीरीज पानीपत में नजर आई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article