बॉलीवुड

'Dhurandhar 2' की सफलता से जुहू-बांद्रा वाले जलकर हुए राख, Zakir Khan ने सरेआम उड़ाया मजाक

Zakir Khan on Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता देखने के बाद अब मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) ने पूरे बॉलीवुड की चुटकी लेते हुए मजाक उड़ाया है।

Image

जाकिर खान ने धुरंधर 2 को लेकर कही ये बात (Pics Credit: Instagram)

Zakir Khan on Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का निर्देशन किया है। 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा कर कारोबार कर कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड को धूल चटा चुकी है। ऐसे में अब अब 'धुरंधर 2' की धांसू सफलता को देखने के बाद मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के मजे लेते हुए कई लोगों पर तंज कस दिया है।

जाकिर खान ने बॉलीवुड के लिए मजे

हाल ही में हुए एक अवॉर्ड इवेंट में जाकिर खान शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जोरदार सफलता को लेकर बॉलीवुड की चुटकी ली। इस दौरान उन्होंने कहा, 'कितने ही बधाई वाले पोस्ट आप डाल दें। कितनी ही स्टोरी डाल दें, कितनी ही पब्लिक में दिए इंटरव्यू में आप कह दें कि मेरे फेवरेट फिल्म है। सच तो यह है दोस्तों धुरंधर से सबकी जली तो है। देखिए बम फूटे ल्यारी में पर धुआं हुआ बांद्रा से जुहू में।' (इसे भी पढ़ें: SCOOP: 'ABCD 3' की स्क्रिप्ट पर Remo Dsouza ने शुरू किया काम, बड़े परदे लगेगा डांस का तड़का)

जाकिर खान का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोग जाकिर खान की बात से सहमत भी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई ने कैमरे के सामने एकदम सच बोल दिया है।' जाकिर खान ने जुहू-बांद्रा का नाम इसलिए भी लिया क्योंकि वहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े स्टार्स रहते हैं। (इसे भी पढ़ें: साई पल्लवी संग बनेगी विजय सेतुपति की जोड़ी, मणिरत्नम संभालेंगे डायरेक्शन की कमान)

Ranveer Singh

रणवीर सिंह

'धुरंधर 2' ने किया दर्शकों की इम्प्रेस

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 2025 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये कमाए। 'धुरंधर' की सफलता के बाद 'धुरंधर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा बनती जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article