Zaheer confessed love to Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ऐसी खबरें काफी लम्बे समय से आ रही थीं कि वो जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। जहीर इकबाल जब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे तब सलमान खान की पार्टीज में ये दोनों कलाकार एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते थे। इसी कारण इनके अफेयर की खबरें मीडिया में फैलने लगी थीं। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अब तक इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी, जिस कारण फैंस पक्के तौर पर कुछ भी नहीं बोल पाते थे। हालांकि अब इन दोनों ने इकरार-ए-मोहब्बत कर लिया है।
जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर किया प्यार का इजहार
एक्टर जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने प्यार का इजहार किया है। जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है वो एक्ट्रेस से प्यार करते हैं। जहीर इकबाल ने लिखा है, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। तुम हमेशा मुझ पर भरोसा कर सकती हो। तुम बेस्ट हो। तुम ऐसी ही दाहड़ती रहो। भगवान करें कि तुम ऐसी ही दुनिया को एक्सप्लोर करती रहो। तुम हमेशा रानी की तरह जिंदगी जिओ और खुश रहो। आई लव यू।'
फैंस दे रहे हैं सोनाक्षी-इकबाल को बधाई
जहीर इकबाल ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया लोगों ने इन दोनों को बधाई देनी शुरू कर दी। लोगोंं को सोनाक्षी-इकबाल की जोड़ी काफी अच्छी लगती है। फैंस कमेंट में शत्रुघ्न सिन्हा को भी बधाई दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो जल्द ही ससुर बनने वाले हैं।
