Yami Gautam Upcoming Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्म हक को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इसके बाद धुरंधर 2 में एक्ट्रेस ने कैमियो भी किया। इस बीच यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। उनकी आने वाली मूवी नई नवेली (Nayyi Naveli) का पोस्टर आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Batwara 1947 को लेकर सनी देओल और आमिर खान के बीच हुआ था टकराव)
यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म का पोस्ट आउट
यामी गौतम जल्द ही अपनी नई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें यामी गौतम पहली बार दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वह एक कपड़े की मदद से राक्षस जैसे दिखने वाले किरदार का गला पकड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पीछे एक बड़ा झूला घूमता नजर आता है, जबकि आसपास कई रहस्यमयी और डरावने किरदार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की घोषणा करते हुए मेकर्स ने लिखा कि इस दशहरा दर्शकों को भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ की एक नई-नवेली शादीशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके घर में आने के बाद परिवार की परेशानियां कम होने लगती हैं और घर में शांति और खुशियां लौट आती हैं। लेकिन कहानी में उस समय नया मोड़ आता है, जब उसका देवर अपनी भाभी पर शक करने लगता है। उसे लगता है कि उसकी भाभी आम इंसान नहीं, बल्कि एक ‘डायन’ है। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन कर रहे हैं। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म को आनंद एल राय और शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस कलर येलो के बैनर तले बना रहे हैं। यह प्रोडक्शन हाउस की अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ पहली फिल्म है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
