बॉलीवुड

Batwara 1947 को लेकर सनी देओल और आमिर खान के बीच हुआ था टकराव

Sunny Deol and Aamir Khan clash: सनी देओल की बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है। इस बीच आमिर खान और सनी के बीच मनमुटाव की खबर सामने आई है।

Image

सनी देओल और आमिर खान के बीच हो गया था विवाद (pic credit-instagram)

बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है। इमरान हाशमी की आवारापन 2 से क्लैश का असर भी फिल्म के कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटवारा 1947 के प्रोड्यूसर आमिर खान और सनी देओल के बीच फिल्म की रिलीज से पहले मनमुटाव हो गया था। दोनों के बीच कुछ फैसलों को लेकर मतभेद की बात सामने आई है।-(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-तो मैं अब भारत में नहीं रहती...'- Apoorva Makhija ने अचानक छोड़ा देश? इस खूबसूरत शहर में बसाया घर)

सनी देओल और आमिर खान के बीच हो गया था विवाद

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बंटवारा 1947 की रिलीज की तैयारी साल 2025 से शुरू हो गई थी। पहले इसे जनवरी 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन इसकी रिलीज डेट जून 2025 तक टाल दी गई। इसके बाद कुछ सीन दोबारा शूट करने और सही रिलीज प्लान बनाने के कारण फिल्म की रिलीज में और देरी हुई। उस समय सनी देओल गदर 2 की सफलता के बाद अपने करियर के शानदार दौर में थे। उनकी अगली फिल्म जाट ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन किया था। इसी दौरान एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेशकश की थी। सनी और आमिर के बीच हुए समझौते के मुताबिक, सनी को फिल्म के मुनाफे में 50 प्रतिशत हिस्सा मिलना था। इसलिए सनी इस डील को लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि, आमिर खान ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। उस समय वह सितारे जमीन पर की रिलीज को लेकर भी काम कर रहे थे और भारत में पे-पर-व्यू या वीडियो-ऑन-डिमांड मॉडल शुरू करने जैसे नए विकल्पों पर विचार कर रहे थे। उन्होंने 60 करोड़ रुपये की पेशकश ठुकराकर एक अलग बिजनेस मॉडल अपनाने का फैसला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल आमिर के इस फैसले से खुश नहीं थे। खासकर अब जब बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स की कीमत अब करीब 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। ऐसे में सनी के हिस्से में आने वाली रकम भी काफी कम हो सकती है। हालांकि, विवाद के बावजूद दोनों कलाकारों ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। आमिर और सनी ने कई जगह साथ नजर आकर फिल्म का प्रचार किया। दोनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में भी साथ पहुंचे थे। 'बंटवारा 1947' को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों की तरफ से फिल्म को उतना मजबूत रिस्पॉन्स नहीं मिला। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों के मुकाबले भी फिल्म की चर्चा कम रही। इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ा। हालांकि, आमिर और सनी के बीच मतभेद की पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article