बॉलीवुड

Yaariyan 2 Full Movie Download Link Leak: पाइरेसी वेबसाइट्स पर लीक हुई दिव्या खोसला की फिल्म, ठंडे हुए फिल्म मेकर्स के हाथ पांव

Yaariyan 2 Full Movie Download Link Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Torrent Sites: बॉलीवुड फिल्म यारियां 2 आज 20 अक्टूबर को बड़े परदे पर धमाल करने के लिए रिलीज हो गई है। लेकिन फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है की रिलीज होते ही यारियां 2 पाइरेसी वेबसाइट्स पर लीक हो गई है।

Image

Yaariyan 2 Full Movie Download Link Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Torrent Sites

Yaariyan 2 Full Movie Download Link Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Torrent Sites: फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार की बीवी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए कई लोग थिएटर भी पहुंचे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे, क्यूंकि पहला भाग काफी लोगों को पसंद आया था। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो कड़ी चौंका देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है।

दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) स्टारर फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) सिनेमाघर में रिलीज होते ही कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म रिलीज से पहले भी दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई, जो काफी निराशाजनक है। ऐसे में अब खबर है की तमिलरॉकर्स सहित तमाम पाइरेसी वेबसाइट्स पर फिल्म रिलीज होते ही लीक हो गई है। ऐसे में ये बात सुन मेकर्स और प्रोड्यूसर के हाथ पाऊं फूल गए हैं। ये पहली बार नहीं है है कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के साथ भी एक जैसे हाल हैं।

फिल्म लीक होने से यारियां 2 की कहानी पता लगने का और कमाई पर भी असर पड़ता है, जो मेकर्स के लिए अच्छा नहीं है। इसी के साथ बता दें की फिल्म में दिव्या के अलावा पर्ल वी पुरी, मीजान जाफरी और प्रिया प्रकाश वारियर जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही बंगाली फिल्म एक्टर यश दास गुप्ता ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है। फिल्म के बजट की बात करें तो कुल मिलाकर 10 करोड़ रूपए है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article