बॉलीवुड

आखिर बॉलीवुड की दीवाली पार्टीज से क्यों गायब हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 12:03 PM IST

Ranveer singh and deepika padukone Why missing from these diwali bashes?: अब तक जितनी भी बॉलीवुड में बड़ी दिवाली पार्टी हुई हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इससे गायब हैं। ऐसे में फैन्स सोच रहे हैं कि आखिरी यह जोड़ी एक साथ क्यों नहीं दिखाई दे रही है?

Image

deepika and ranveer

Ranveer Singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। इन दिनों कपल पार्टीज से दूर होता दिख रहा है। अब तक जितनी भी बॉलीवुड में बड़ी दिवाली पार्टी हुई हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इससे गायब हैं। ऐसे में फैन्स सोच रहे हैं कि आखिरी यह जोड़ी एक साथ क्यों नहीं दिखाई दे रही है? जबकि बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन तक सभी दीपावली की शानदार पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

बीती रात पूरा बॉलीवुड, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचा था। यहां सभी बड़े सेलेब्स मौजूद थे लेकिन प्रशंसकों ने बॉलीवुड कपल रणवीर और दीपिका को काफी मिस किया। वैसे कुछ वक्त पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलग होने की अफवाहों ने उनके प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के सेपरेशन की अफवाहों से फैन्स हैरान रह गए थे। हालांकि दोनों के बीच अनबन की खबरें पूरी तरह से झूठी थीं।

क्या इस साल मुंबई में दिवाली मनाएंगी दीपिका पादुकोण?

आमतौर पर दीपिका पादुकोण अपने माता-पिता के साथ होम टाउन बैंगलोर में त्योहार मनाना पसंद करती हैं। हालांकि शादी के बाद वो बैंगलौर ट्रैवल नहीं कर सकेंगी। क्योंकि अब एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह और ससुराल वालों के साथ ही ये जश्न मनाएंगी। चाहे मुंबई में हो या बैंगलोर में, वैसे रणवीर और दीपिका एक साथ दिवाली मनाएंगे। दोनों फेस्टिवल से पहले-पहले ही अपने सभी कामों को पूरा कर रहे हैं।

इस साल दिवाली के लिए पूरी तरह से तैयार हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका इस साल दिवाली के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लॉक डाउन और महामारी के कारण सभी इस त्योहार को पूरे प्यार और धूमधाम के साथ नहीं मना सके हैं। ऐसे में इस बार सभी दीवाली धूमधाम तरीके से मनाने वाले हैं। बता दें, रणवीर और दीपिका के प्रशंसक इस जोड़ी के साथ फिल्म करने का इंतजार कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article