बॉलीवुड

Bollywood Throwback: जब विनोद खन्ना ने 20 साल छोटी माधुरी दीक्षित के काट लिए थे होंठ, सीन को लेकर खूब मचा था तहलका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:03 AM IST

विनोद खन्ना एक सीन में माधुरी दीक्षित के साथ थे और वह इस सीन को करते वक्त बहक गए। एक सीन के दौरान विनोद खन्‍ना बेकाबू हो गए और उन्‍होंने माधुरी दीक्ष‍ित के होंठों पर काट लिया।

Image

Bollywood Throwback: जब विनोद खन्ना ने 20 साल छोटी माधुरी दीक्षित के काट लिए थे होंठ, सीन को लेकर खूब मचा था तहलका

Madhuri dixit and Vinod Khanna kissing scene: फिल्मों में इंटिमेट सीन काफी आम बात हो चुकी है। पुराने दौर से पर्दे पर ऐसे सीन दिखाए जाते हैं। इन सीन्स को शूट करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि एक्टर्स ऐसे सीन्स के वक्त काफी नर्वस हो जाते हैं। कई बार ऐसे सीन्स में एक्टर्स अपना आपा खो देते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आईं जब इंटिमेट सीन्स के दौरान कट बोलने के बाद भी एक्टर सीन में डूबे रहे और आपा खो बैठै। ऐसा ही एक किस्सा विनोद खन्ना से जुड़ा है।

बॉलीवुड एक्‍टर विनोद खन्‍ना का नाम भी उन्‍हीं सितारों के साथ लिया जाता है जिन्‍होंने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया। विनोद खन्ना एक सीन में माधुरी दीक्षित के साथ थे और वह इस सीन को करते वक्त बहक गए। विनोद खन्‍ना को बॉलीवुड का सबसे हैंडसम एक्टर कहा जाता था। उन्‍होंने सिनेमा में एक सफल एक्‍टर के रूप में खुद को स्‍थापित किया लेकिन उनके जीवन में भी कई विवाद रहे। विनोद खन्‍ना को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो बाद में उन्‍होंने माफी मांगी थी। माधुरी दीक्ष‍ित आज भी इस सीन के लिए अफसोस करती हैं।

यह बात 1988 की है जब विनोद खन्‍ना की फ‍िल्‍म दयावान रिलीज हुई थी। इस फ‍िल्‍म में विनोद खन्‍ना के अपोजिट माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। इस फ‍िल्‍म के लिए माधुरी दीक्षित और विनोद खन्‍ना के बीच एक किसिंग सीन फ‍िल्‍माया जा रहा था। इस दौरान विनोद खन्‍ना बेकाबू हो गए और उन्‍होंने माधुरी दीक्ष‍ित के होंठों पर काट लिया। विनोद खन्‍ना की इस हरकत से माधुरी दीक्षित काफी असहज हो गई थीं। व‍िनोद खन्‍ना माधुरी दीक्ष‍ित से 20 साल बड़े थे। इसलिए काफी सोचने के बाद माधुरी उनके साथ इंटिमेट सीन करने को तैयार हुई थीं।

माधुरी दीक्षित ने डायरेक्टर से इसे हटवाने की भी मांग की थी लेकिन वो नई नई आई थीं तो डायरेक्‍टर ने उनकी बात नहीं मानी। फ‍िल्‍म इस सीन के साथ ही रिलीज हुई थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इस सीन की वजह से काफी बातें कही गईं। माधुरी नहीं चाहती थीं कि ये सीन स्क्रीन पर आए। विनोद खन्‍ना को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो बाद में उन्‍होंने माफी मांगी थी। माधुरी दीक्ष‍ित आज भी इस सीन के लिए अफसोस करती हैं। उन्‍होंने खुद इस सीन के बारे में बताया था कि वह इस वक्‍त कितना नर्वस थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article