बॉलीवुड

बारिश में शूटिंग के दौरान फट गई थी नरगिस दत्‍त की फ्रॉक, कैमरे के सामने शर्म से पानी हो गई थी एक्ट्रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:01 AM IST

Nargis Dutt faces wardrobe malfunction infront of camera: बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा और सुनील दत्‍त की पत्‍नी नरगिस दत्‍त को भी सेट पर आउटफिट की वजह से शर्मिंदगी का करना पड़ा था जब उनकी फ्रॉक ने धोखा दे दिया था।

Image

बारिश में शूटिंग के दौरान फट गई थी नरगिस दत्‍त की फ्रॉक, कैमरे के सामने शर्म से पानी हो गई थी एक्ट्रेस

Nargis Dutt faces wardrobe malfunction infront of camera: बॉलीवुड की तमाम अदाकाराएं कैमरे के सामने वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हो चुकी है। कभी शूटिंग के दौरान तो कभी पब्लिक में अभिनेत्रियों की ड्रेस ने धोखा दिया है जिसकी वजह से अभिनेत्रियों को सबसे सामने शर्मिंदा होना पड़ा है। गुजरे जमाने की अदाकाराओं का भी इस तरह के हादसों से सामना हुआ है। बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा और सुनील दत्‍त की पत्‍नी नरगिस दत्‍त को भी ऐसी ही शर्मिंदगी का करना पड़ा था जब उनकी फ्रॉक ने धोखा दे दिया था। आइये जानते हैं क्‍या था ये पूरा मामला।

अपने जमाने की मशहूर और बेहद खूबसूरत अदाकारा नरगिस ने फिल्म मदर इंडिय से ऐसी छाप छोड़ी कि दिग्‍गज फ‍िल्‍म मेकर उनके यहां लाइन लगाया करते थे। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद पसंद किया गया और इस किरदार को दुनियाभर में सराहा गया। इसके बाद नरगिस को फिल्म रात और दिन में काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म 1967 में रिलीज हुई थी जिसमें प्रदीप कुमार, फिरोज खान जैसे सितारे लीड रोल में थे।

सत्येन बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी पसंद की गई थी और नरगिस ने एक बार फिर अपने किरदार से दिल जीता था। इस फिल्म के लिए नरगिस को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इतना ही नहीं , उन्हें इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसी फिल्म के सेट पर नरगिस वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हुईं।

इस फिल्म की शूटिंग 1960 में शुरू हुई और फिर छह साल के लिए रुक गई। इस दौरान मेकर्स ने सामान और आउटफ‍िट्स को संभाल कर रख लिया था। 1966 में जब शूटिंग दोबारा शुरू हुई तो महबूब स्टूडियो में तमाम सितारे मौजूद थे। एक सीन शूट होना था जिसमें तेज बारिश के दौरान नरगिस को मंदिर का दरवाजा खटखटाना था। बारिश के सीन में नरगिस ने फ्रॉक पहनी थी और वह पूरी तरह भीगी हुई थीं।

सीन शूट करते वक्‍त अचानक उनका पैर फ‍िसल गया और वह दरवाजे से टकरा गईं। इसी दौरान नरगिस की भीगी हुई फ्रॉक दरवाजे से लग कर फट गई। उन्‍होंने सूझबूझ से काम लिया और दीवार से जाकर सट गईं। इसके बाइ स्पॉटब्वॉय ने नरगिस को तौलिया दिया और नरगिस बाहर आईं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article