बॉलीवुड

Throwback : कुली के हादसे से पहले ही स्मिता पाटिल को लग गई थी भनक, जानिए क्यों मिलाना पड़ा था महानायक को फोन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 08:41 AM IST

Amitabh Bachchan Throwback : अमिताभ बच्चन की फिल्म कूली आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म के दौरान बिग बी के साथ गंभीर हादसा हुआ था। इस हादसे की भनक पहले ही स्मिता पाटिल को लग गई थी। एक्ट्रेस ने फोन कर बिग बी से कहा था कि वो अपना ख्याल रखें। आइए जानते हैं क्या था पूरा किस्सा।

Image

Throwback : कुली के हादसे से पहले ही स्मिता पाटिल को लग गई थी भनक, जानिए क्यों मिलाना पड़ा था महानायक को फोन

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन हैं
  • एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है
  • बिग बी आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं

Amitabh Bachchan Throwback : हिंदी सिनेमा के शंहशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने करियर में एक से एक हिट सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी लोग उनकी फिल्मों के कायल है। महानायक अमिताभ बच्चन को देखकर कई सितारों ने फिल्मों में कदम रखा है। उन्होंने अपने करियर में काला पत्थर, जंजीर,कभी कभी, दीवार, अग्निपथ, पा, ब्लैक, चीनीकम जैसी कई हिट फिल्में की है। आज हम बात उनके करियर की शानदार फिल्म कूली की करेंगे। हम सभी जानते हैं कि कूली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बुरी तरह से घायल हो गए थे।

1982 में फिल्म कूली की शूटिंग चल रही थी। हम आपको फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन आधी रात को स्मिता पाटिल ने अमिताभ बच्चन को फोन किया था। इससे पहले स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन एक- दो बार किसी इवेंट पर मिल चुके थे। स्मित पाटिल फोन पर घबराई हुई थीं, उन्होंने अमिताभ से उनकी कुश्लता का समाचार पूछा और अमिताभ ने कहा, हां सब ठीक है। ये सुनकर स्मिता पाटिल निश्चित हो गई थी।

कूली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हो गए थे घायल

अमिताभ बच्चन ने उनसे इतनी रात को फोन करने का कारण पूछा? उन्होंने कहा मैंने आपके बार में बहुत बुरा सपना देखा। मैं चाहती हूं आप अपना ध्यान रखें। दोनों की बातचीत फोन पर खत्म हो गई। अगले दिन अमिताभ अपनी फिल्म कूली की शूटिंग पर चले गए। अमिताभ ने पुरे दिन खतरनाक स्टंट किए लेकिन आखिरी में साधारण फाइटिंग सीन करते हुए वो हादसा हो गया, जिसकी आशंका स्मिता पाटिल ने फोन पर जतलाई थी। हालांकि होनी को कौन टाल सकता है। इस सीन के दौरान अमिताभ बुरी तरह से घायल हो गए और कई महीनों तक अस्पताल में जीवन से संघर्ष करना पड़ा। उस समय पुरे देश ने उनकी सलामती के लिए दुआ की थी। आज अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। हमारी तरफ से बिग बी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article