Welcome to the Jungle Movie Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्मों के लिए और भी बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने लोगों ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म वेलकम टू द जंगल से जुड़ा क्या नया अपडेट साने आया है।
अक्षय कुमार कब से शुरू करेंगे 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग
एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार नवंबर में फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ये शूटिंग 15 दिनों तक चलेगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस शेड्यूल में अक्षय कुमार और पूरी स्टार कास्ट के अहम हिस्से शूट होंगे। टीम अगले साल की शुरुआत तक बाकी शेड्यूल खत्म कर लेगी, ताकि मिड-2026 में शानदार रिलीज हो सके। ज्यादातर शूटिंग पहले ही हो चुकी है। मेकर्स मिड-2026 में थिएटर रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं। इस खबर ने फैंस से दिलों को खुश कर दिया है।
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे ये सितारे
अहमद खान (Ahmed Khan) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ-साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), अरशद वारसी (Arshad Warsi), परेश रावल (Paresh Rawal), प्रकाश राज (Prakash Raj), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), जॉनी लीवर (Johnny Lever), दिशा पाटनी (Disha Patani), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनील कपूर (Anil Kapoor) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
