Saba-Sussanne on War 2 Teaser: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 का टीजर दर्शकों के सामने है, जिसने सभी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। फिल्म वॉर 2 के टीजर में ऋतिक-जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है और ये दोनों ही कलाकार शानदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। फिल्म वॉर 2 का टीजर देखने के बाद दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं। आम पब्लिक के साथ-साथ ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और पूर्व पत्नी सुजैन खान ने वॉर 2 के टीजर पर रिएक्शन्स दिए हैं। इनके रिएक्शन्स से साफ है कि इन्हें भी वॉर 2 का बेसब्री से इंतजार है।
सबा आजाद ने वॉर 2 टीजर की तारीफ करते हुए लिखा है, 'लेट्स गो, लेट्स गो, लेट्स गो....।' तो वहीं सुजैन खान ने लिखा है, 'क्या कमाल का टीजर है.... मुझे ये आउट ऑफ द वर्ल्ड लगा। तुम और जूनियर एनटीआर टीजर में कमाल के लग रहे है।'
सबा और सुजैन ने फिल्म वॉर 2 टीजर को ढेर सारा प्यार दिया है। इनके साथ-साथ आम लोग भी वॉर 2 टीजर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों के अनुसार, डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने वॉर 2 को बहुत ही खूबसूरती से शूट किया है और इसका स्तर बढ़ा दिया है। अयान ने जिस तरह से ऋतिक और जूनियर एनटीआर को पेश किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। एक फैन ने लिखा है, 'वॉर 2 को जैसा ट्रीटमेंट मिलना चाहिए था, अयान मुखर्जी ने इसे एकदम वैसे ही बनाया है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'वॉर 2 का टीजर देखने के बाद मैं इसे देखने के लिए हजार गुना ज्यादा एक्साइटेड हूं।'
