War 2 Jr Ntr Hrithik Roshan Dance: ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) स्टार मूवी वॉर 2( War 2) कुछ ही दिनों में रिलीज होने जा रही है। फैंस के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। दूसरी तरफ वॉर 2 का पहला गाना "आवां जावां" धूम मचा रहा है। फिल्म को लेकर चर्चा थी कि वॉर 2 में दो सुपरडान्सर ऋतिक रोशन और जुनियर एनटीआर का डांस फेस ऑफ होने वाला है। जो फैंस को हिलाकर रख देगा। ट्रेलर में तो गाने की झलक नहीं दिखी लेकिन फैंस को इंतजार था कि मेकर्स सॉन्ग रिलीज कर ही देंगे। हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला क्योंकि आदित्य चोपड़ा ने गाने को सीधा थिएटर में रिलीज करने का प्लान बना रखा है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने इस डांस फेस ऑफ के लिए स्पेशल प्लान किया है। आदित्य चोपड़ा( Aditya Chopra) ने फैसला लिया कि ये डांस नंबर दर्शक केवल थिएटर स्क्रीन पर ही देख पाएंगे। इसे पहले रिलीज करने की बजाए हल्की ही झलक दिखाई जाएगी और गाना सीधा थिएटर में देखने को मिलेगा। वह रिलीज होने तक इस गाने के लिए उत्साह और उत्सुकता बनाए रखना चाहते हैं, और लोगों को पूरा गाना मुफ़्त में देखने के लिए नहीं देना चाहते। वह लोगों को वॉर 2 देखने के लिए सिनेमाघरों तक लाना चाहते हैं, और ऋतिक रोशन और एनटीआर को बड़े पर्दे पर एक साथ नाचते हुए देखने के जादू का अनुभव कराना चाहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे इसे देखा जाना चाहिए।
बताते चले कि आदित्य चोपड़ा ने अपने हिट गानों जैसे कजरा रे, कमली के साथ भी ऐसा ही प्लान बनाया था। जब लोगों ने इसे थिएटर में देखा तो हर कोई दीवाना हो गया। बात करें वॉर 2 की तो ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब इसकी रिलीज के इंतजार में लोग बैठे हैं।
