बॉलीवुड

विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' को बताया बकवास, बोले-

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:29 AM IST

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण को बकवास बताते हुए कहा कि वो कभी इस शो में नजर नहीं आएंगे। जानें उन्होंने शो को लेकर क्या कहा।

Image

Koffee With Karan 7

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन चल रहा है। शो के अब तक के सीजन की तरह इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है और शो में अब तक कई टॉप एक्टर्स भी नजर आ चुके हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शो की काफी आलोचना की।

कही ये बात

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निदेशक ने शो की आलोचना करते हुए इसे बकवास बताया। उन्होंने कहा कि यह शो बकवास है और वो कभी भी इसमें नजर नहीं आएंगे। उनका कहना है कि शो का पूरा फोकस लोगों की सेक्स लाइफ पर है। एक न्यूज पोर्टल के साथ हुए इंटरव्यू में विवेक से इस शो का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या कभी उन्हें इस शो में शामिल होने का इंविटेशन मिला? इसपर विवेक ने कहा कि वो कभी इस शो में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उनके पास योगदान करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह अब मिडल एज से ज्यादा हो गए हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सेक्स उनके जीवन की प्राथमिक चिंता नहीं है और उस शो में वहां बैठना उन्हें अजीब लगेगा क्योंकि यह बहुत आर्टिफिशियल है।

सेक्स लाइफ के बारे में कही ये बात

विवेक ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि वो बहुत आध्यात्मिक हैं और बहुत सेक्स-केंद्रित व्यक्ति नहीं हैं, हालांकि वह अपनी पत्नी के साथ सेक्स एन्जॉय करते हैं। "लेकिन ऐसा नहीं है कि मेरी लाइफ सिर्फ सेक्स के इर्द-गिर्द घूमती है और कौन किसे धोखा दे रहा है और कौन किसके साथ सो रहा है।

शो को कहा बकवास

विवेक ने करण के शो के बारे में बात करते हुए कहा कि यह बकवास शो है, जिससे कोई भी रिलेट नहीं कर पाता है। कोई शख्स इस शो को अपने सर्कल और दोस्तों के लिए कर रहा है। केवल एक- दूसरे को खुश करने के लिए। और कुछ चैनल इसके लिए भुगतान कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद उन्होंने अपनी अगली निर्देशित 'दिल्ली फाइल्स' की घोषणा की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article