बॉलीवुड

Vikram Vedha Box office: 4 दिन में 50Cr भी नहीं कमा पाई विक्रम वेधा, बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 01:53 PM IST

vikram vedha box office day 4: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। हिंदी पट्टी में इस फिल्म को अच्छा रेस्पांस नहीं मिला है।

Image

Vikram Vedha Box office: 4 दिन में 50Cr भी नहीं कमा पाई विक्रम वेधा, बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

vikram vedha box office day 4: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। हिंदी पट्टी में इस फिल्म को अच्छा रेस्पांस नहीं मिला है। 30 सितंबर को रिलीज हुई 'विक्रम वेधा' की कमाई उम्मीद के अनुसार नहीं बढ़ रही है। फिल्म बिजनेस के जानकारों का कहना था कि विक्रम वेधा की कमाई पहले दिन 18 से 20 करोड़ के बीच हो सकती है।

पहले दिन 'विक्रम वेधा' ने 10.58 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन यह कमाई बढ़ी और फिल्म ने देशभर में 12.51 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि पहले तीन दिन में यह फिल्म 40 करोड़ रुपये नहीं कमा सकी। सोमवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ कमाए। 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले वीकेंड में ही देशभर में 100 करोड़ से ज्यादा रुपये कमाए थे। ऐसे में 'विक्रम वेधा' रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' से पिछड़ गई।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा देशभर में 4007 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है जबकि भारत के अलावा 104 देशों में यह 1633 स्कीन्स पर रिलीज हुई है। इस तरह दुनियाभर में इस फिल्म को 5640 स्क्रीन्स मिली हैं। यह सैफ और ऋतिक की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। विक्रम वेधा के इस हिंदी रीमेक को बनाने में तकरीबन 170 करोड़ की लागत आई है।

'विक्रम वेधा' इसी नाम की तमिल फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है जिसमें अभिनेता आर माधवन और दक्षिण भारत के अभिनेता विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक एक्शन-थ्रिलर है जिसकी कहानी एक सख्त पुलिस वाले विक्रम और एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। कहानी रोमांचक प्रतीत होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article