बॉलीवुड

Vikram Vedha Box Office Day 3: तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:01 AM IST

Vikram Vedha Box Office Collection: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा ने पहले वीकेंड के बाद 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रविवार के दिन फिल्म की कमाई में 15 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। जानिए पहले वीकेंड के बाद कैसा है फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट कार्ड।

Image

Vikram Vedha Box Office Day 3

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्रम वेधा ने पहले वीकेंड के बाद किया 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन
  • रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को हुआ जबरदस्त फायदा।
  • फिल्म के लिए आने वाले चार दिन बेहद अहम होने वाले हैं।

Vikram Vedha Box Office Collection first weekend: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा की कमाई में दूसरे दिन (Vikram Vedha Box Office) के मुकाबले तीसरे दिन उछाल आया है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई लगभग 38 करोड़ रुपए हो गई है। रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। विक्रम वेधा के लिए ये हफ्ता बेहद अहम होने वाला है। इस हफ्ते महाष्टमी, महानवमी और दशहरा की छुट्टी है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमान के अनुसार विक्रम वेधा ने रविवार को 14.50 करोड़ रुपए से 15 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन किया है। पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 10.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को 12.51 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई 38 करोड़ रुपए हो गई है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 25 फीसदी का उछाल आया था। वहीं, शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म की कमाई में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

शमशेरा से बेहतर कमाई

पहले वीकेंड के बाद विक्रम वेधा की कमाई अक्षय कुमार की पीरियड फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के बराबर है। हालांकि, फिल्म ने रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा से बेहतर कलेक्शन किया है। इसके अलावा रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी में रिलीज हुई फिल्म रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा से बेहतर कमाई की है। फिल्म के लिए आने वाले चार दिन बेहद अहम हैं। फिल्म को पहले हफ्ते के बाद 68 करोड़ रुपए का कलेक्शन हर हाल में करना होगा। विक्रम वेधा को बॉक्स ऑफिस पर ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन से टक्कर मिल रही है।

विक्रम वेधा इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ फिल्म में विजय सेतुपति और आर. माधवन अहम रोल में थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन गैंगस्टर वेधा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर विक्रम के रोल में हैं। फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम किरदार निभा रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article