Vikram Bhatt On Sushmita Sen Affair: मशहूर फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। विक्रम भट्ट ने प्रोफेशनल लाइफ में तनाव देखा है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी शांति भरी नहीं रही है। उनके कई अफेयर सामने आए हैं। इतना ही नहीं, एक समय पर विक्रम भट्ट का नाम सुष्मिता सेन के साथ भी जुड़ा। खुद विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) भी कई बार सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) संग अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ चुके हैं और इस बार फिर से विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन के साथ रिश्तों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि कैसे वह कंगाली के दिनों का सामना कर रहे थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'पहले का दौर अच्छा था' सारा अली खान-इब्राहिम के करियर पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी)
विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन संग अफेयर के दिनों को किया याद
विक्रम भट्ट ने सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने और सुष्मिता के रिश्ते पर खुलकर बताया। उन्होंने बताया कि जब उनका और सुष्मिता का रिश्ता शुरू हुआ था तब वह एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर थे और वह पूरी तरह कंगाल थे। उन्होंने कहा, 'मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे। मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं कंगाल था। मुझे याद है कि मेरे पास सीडी खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। मैंने अपनी लाइफ एक फकीर की तरह बिताई है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मैं बहुत खुश हूं बॉबी' Bandar देख सनी देओल का रिएक्शन, मां प्रकाश कौर ने भी लुटाया प्यार)
vikram bhatt sushmita sen
