Saif Ali Khan on Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan On Career: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म कर्तव्य (Kartavya) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान की इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। सैफ अली खान की इस फिल्म ने ओटीटी पर धमाल मचा रखा है। सैफ अली खान अपनी इस फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। सैफ अली खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि सैफ अली खान ने क्या कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan फिर से मचाएंगे धमाल? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी)
सैफ अली खान करियर पर दिया रिएक्शन
एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सैफ अली खान का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान ने कहा कि 'मैं इसलिए टिक पाया क्योंकि एक लंबा दौर ऐसा था जब जिन फिल्मों में मैं काम कर रहा था, उन्हें करने के लिए कोई और तैयार नहीं था। ऐसा नहीं था कि मैं अच्छा काम नहीं कर रहा था और फिर भी मुझे बार-बार दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्में मिल रही थीं। मेरे करियर में गिरावट का दौर भी आया, लेकिन किस्मत ने भी साथ दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'उस समय दर्शक भी आज के मुकाबले ज्यादा माफ करने वाले थे। वो ज्यादा आसान दौर था और लोग काफी समझदार और उदार थे।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पापा बहुत खुश होते' Saif Ali Khan ने करियर ग्राफ पर दिया रिएक्शन, बच्चों को लेकर कही ये बात)
'मैंने धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई'
सैफ अली खान ने आगे कहा कि 'अपनी सफाई में मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि ऐसा नहीं था कि मैं बहुत अच्छा कर रहा था या मुझे ढेर सारे मौके मिल रहे थे। मुझे यश चोपड़ा जी की निर्देशित फिल्म में काम करने का बड़ा मौका मिला, जो मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। लेकिन वो फिल्म नहीं चली और उसके बाद मेरा करियर थोड़ा ठहर गया। फिर 'ये दिल्लगी' आई, लोगों ने मुझे पसंद किया और उसमें अक्षय कुमार भी थे। ये दो हीरो वाली फिल्म थी। इसलिए ऐसा नहीं था कि मैं बहुत अच्छा कर रहा था या मुझे लगातार मौके मिल रहे थे। मैंने कड़ी मेहनत की और अपना सब कुछ दिया। उसी मेहनत का थोड़ा-बहुत फल मुझे 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी फिल्मों से मिला और धीरे-धीरे मैं अपनी जगह बनाता गया।'
बच्चों को लेकर कही ये बात
जब उनसे पूछा गया कि क्या आज के नए कलाकारों को ऐसे मौके नहीं मिलते और उन्हें बहुत जल्दी जज कर लिया जाता है, जैसा कि उनके बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ भी देखने को मिला है, तो सैफ ने कहा, 'जब मैं फिल्मों में आया था, तब का समय अलग था। आज आपको हमसे कहीं ज्यादा तैयारी करके आना पड़ता है। हालांकि तैयारी करने का तरीका भी बदल गया है। मुझे याद है कि ऋतिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म से पहले डांस, बॉडी और दूसरी चीजों पर खूब मेहनत की थी। लेकिन अब फिल्मों की दुनिया काफी बदल चुकी है।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने सारा और इब्राहिम से भी कहा है कि तैयारी बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार फैसला फिल्म बनाने वालों का भी होता है। किसी भी काम में सफल होने के लिए मेहनत के साथ किस्मत का साथ भी जरूरी होता है। हमारा काम पहले भी मुश्किल था, लेकिन आज लोग पहले जितना मौका नहीं देते और बहुत जल्दी राय बना लेते हैं।'
