Sunny Deol on Bandar Movie: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बंदर (Bandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी देओल की इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म बंदर की स्टोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म बंदर को देखने के बाद अभी हाल ही में बॉबी देओल की बहन ईशा देओल (Esha Deol) ने एक्टर की तारीफ की थी। अब इन सब के बाद फिल्म बंदर की तारीफ करने वालों में दो नाम और जुड़ गए हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और प्रकाश कौर (Prakash Kaur) ने बॉबी देओल पर प्यार लुटाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bandar Review: अनुराग कश्यप की काली दुनिया में सितारे की तरह चमके बॉबी देओल)
सनी देओल ने की बंदर की तारीफ
एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से अपनी फिल्म बंदर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सनी देओल की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। सनी देओल ने फिल्म बंदर देखने के बाद बॉबी देओल की तारीफ की है। सनी देओल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं बहुत खुश हूं बॉबी देओल। सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी फिल्म बंदर के रिव्यू शेयर किए है, जो लोग कर रहे हैं। तो वहीं बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर ने भी फिल्म बंदर देखने के बाद अपने बेटे पर प्यार लुटाया है। सनी देओल ने बॉबी देओल और मां प्रकाश कौर की एक प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में प्रकाश कौर अपने बेटे बॉबी देओल को गाल पर चूमती नजर आ रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bandar Movie X Review: एक्टिंग देख लोगों ने लॉर्ड बॉबी को किया सलाम, कमजोर स्क्रीनप्ले ने किया निराश)
कमाई रही फुस्स
बॉबी देओल की फिल्म बंदर की भले ही कितनी भी तारीफ हो रही हो लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म बंदर का दो दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 करोड़ रुपये से भी कम है। फिल्म बंदर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
