तैमूर अली खान ने मीडिया फोटोग्राफर्स पर तानी टॉय गन, अब करीना-सैफ के बेटे को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 06:59 PM IST

Taimur Ali Khan trolled for pointing toy gun at paps| करीना के बेटे तैमूर को पिछले वीकेंड टॉय गन के साथ पोज देते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है...

तैमूर अली खान सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाले स्‍टार किड हैं। उनकी मां करीना कपूर भी अक्‍सर अपने बेटे के क्‍यूट फोटोज-वीडियोज डालकर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। अब एक बार फिर से तैमूर चर्चा में हैं जिसकी वजह ट्रोलिंग है। दरअसल करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने हाल ही में तैमूर अली खान के साथ अपने घर से बाहर कदम रखा था। इस बीच करीना के बेटे तैमूर को पिछले वीकेंड टॉय गन के साथ पोज देते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तैमूर को पेपराजी पर टॉय गन तानने के लिए बुरी तरह से से ट्रोल किया जा रहा है। वहीं तुर्की के एक आइसक्रीम सेलर का भी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तैमूर का रिएक्शन देखने लायक है। तैमूर का ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। 

End of Article