फोटोग्राफर्स के आगे एक बार फिर नर्वस हुई सुहाना खान, कैमरा देखते ही फेर लिया मुंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 04:17 PM IST

Suhana Khan Video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुहाना खान फोटोग्राफर्स के आगे पोज देने से इंकार हो रही हैं।

Suhana Khan viral video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। सुहाना जल्द ही फिल्म आर्चीज के जरिए अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, सुहाना अभी फोटोग्राफर्स के सामने आने में सहज नहीं है। सुहाना का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुहाना खान से फोटोग्राफर्स पोज देने के लिए कह रहे हैं। इस दौरान वह काफी नर्वस नजर आ रही हैं। वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने कहा, 'आपकी तो नई फिल्म आने वाली है। आपको अब मीडिया से दोस्ती कर लेनी चाहिए।' वहीं, एक अन्य फोटोग्राफर ने सुहाना खान ने कहा, 'हमारा चेहरा याद रखिएगा, अब क्या टेंशन है। अभी तो आपकी फिल्म आने वाली है।' गौरतलब है कि आर्चीज में सुहाना खान के अलावा अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी अहम रोल में हैं।

End of Article