Sonam Kapoor TROLLED for copying Rihanna’s style: सोनम कपूर इंडस्ट्री के लिए हमेशा फैशन इंस्पिरेशन रही हैं। उन्होंने अपनी गर्भावस्था के दौरान भी खूब एक्सप्लोर किया है। अभी हाल ही में रिया कपूर ने लंदन की सड़कों पर सोनम और अपनी चिल करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। जहां सोनम कूल ट्यून टॉप में जैकेट और लूज पैंट के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखीं। जहां सोनम कपूर के प्रशंसक उनके इस कूल अवतार की प्रशंसा कर रहे हैं, तो वहीं सोनम को बुरी तरह से ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वो रिहाना बनना चाहती हैं। कई लोगों ने प्रेग्नेंसी अवस्था में भी पश्चिमी संस्कृति को कॉपी करने के लिए उनकी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, 'वन्नाबे रिहाना... कॉपी कर करके ही जिंदगी निकल गई बॉलीवुड वालो की...।' एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'रिहाना बनना चाहती है'।
रिहाना के प्रेग्नेंसी स्टाइल को कॉपी करने पर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 13, 2022, 10:17 PM IST
