सारा अली खान एक्टिंग के अलावा खूबसूरती और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर हैं> वे अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अब हाल ही में सारा ने एक फैशन शो में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने रैंप वॉक किया। वे लहंगा और चोली में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की खूबसूरत अदाओं पर कई लोग फिदा दिखे, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए और सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाने लगे। सारा का रैंप वॉक देखकर एक यूजर को लगा कि वे जबरदस्ती चल रही हैं। जाहिर है कि लोगों को उनके चलने का अंदाज अटपटा लग रहा है, कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्हें उनके हावभाव अच्छे नहीं लग रहे थे।
End of Article
