दीपेश भान इस वजह से नहीं उठाते थे शिल्पा शिंदे का फोन, अब भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 08:49 PM IST

Shilpa Shinde remembers deepesh bhan: शिल्पा शिंदे ने बताया, 'शो छोड़ने के बाद 2016 में, मैं उनमें से किसी के संपर्क में नहीं थी। एक बार मैंने दीपेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था...।'

दीपेश भान इस वजह से नहीं उठाते थे शिल्पा शिंदे का फोन, अब भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Shilpa Shinde Talk About Deepesh Bhan: भाबीजी घर पर हैं! के टेलीविजन अभिनेता दीपेश भान का निधन हो चुका है। दीपेश भान महज 41 साल के थे। अभिनेता सुबह क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर पड़े और अस्पताल ले जाने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया गया था। दीपेश भान के मौत की खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा था कि दीपेश भान अब दुनिया में नहीं रहे हैं। अब दीपेश के साथ शो में पहले काम कर चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने उनके बारे में बता की है। शिल्पा ने बताया कि उनके निधन के बारे में जानने के बाद वह कितनी निराश थीं।

शिल्पा शिंदे ने 6 साल पहले शो छोड़ने तक अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई थी। हालांकि बाद में शिल्पा की जगह शुभांगी आत्रे ने ले ली। शिल्पा शिंदे बताती हैं, 'वह बहुत अच्छे इंसान थे और जब मैं सेट पर होती थी, तो हम हमेशा बहुत मस्ती करते थे। लेकिन शो छोड़ने के बाद 2016 में, मैं उनमें से किसी के संपर्क में नहीं थी। एक बार मैंने दीपेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। हाल ही में मुझे शो में टीका की भूमिका निभाने वाले वैभव माथुर से पता चला कि दीपेश मेरे बारे में बात करता था। मुझे आज भी याद है कि वह मुझे सेट पर भाभीजी कहकर बुलाते थे।'

शिल्पा शिंदे ने आगे बताया, 'दीपेश ने वैभव से कहा था कि उन्हें बुरा लगा कि वह उस समय मेरा फोन नहीं उठा सके। लेकिन मैं समझती हूं क्योंकि उस समय पूरी टीम कुछ कारणों से मुझसे दूरी बनाए हुए थी। इसलिए उन सभी ने ऐसा मेरे साथ किया। मेरे साथ बातचीत नहीं की, इसलिए दीपेश ने भी मेरा फोन नहीं उठाया। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह बेहतर जगह पर होंगे।'

End of Article